Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सहस्त्रधारा पहुँचे कलेक्टर, पर्यटन विकास कार्यों का लिया जायजा

मंडला, 15 अक्टूबर 2025

जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सहस्त्रधारा में आज कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यहाँ किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने सहस्त्रधारा परिसर में किए जा रहे पर्यटन सुविधाओं के उन्नयन, पर्यटक मार्गों के सुधार, स्वच्छता व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सेल्फी प्वाइंट, व्यू प्वाइंट का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

श्री मिश्रा ने कहा कि सहस्त्रधारा प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक महत्व दोनों दृष्टियों से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। यहाँ की आधारभूत सुविधाओं में सुधार से न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के लोगों को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा।

 

सहस्त्रधारा में दो चरणों में हो रहे विकास कार्य

 

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण सहस्त्रधारा में एम.पी. टूरिज्म द्वारा दो चरणों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रथम चरण में प्रवेश द्वार, कैफेटेरिया, गार्डन का उन्नयन, बच्चों के उपकरण, वॉक जोन, रेलिंग का कार्य, सोलर लाइट लगाई जा रही है। वहीं द्वितीय चरण में वॉक जोन, रेलिंग, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, नाइट व्यूइंग, वॉच टॉवर, प्रवेश द्वार से मंदिर तक सड़क का चौड़ीकरण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत एवं अन्य सुविधाओं के उन्नयन कार्य शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, सोमपाल सिंह लोधी (एस.डी.ओ., पर्यटन), शुभम शर्मा (उप अभियंता, पर्यटन), नितिन के. श्रीवास्तव (परामर्शी वास्तुकार) उपस्थित रहे।

Related posts

आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुए व्यक्ति को आर्थिक अनुदान सहायता राशि स्वीकृत

Reva India News

मलपहारी में जल गंगा अभियान के तहत जल मंदिर स्थापित

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 3 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment