Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्चतर शैक्षणिक संस्थाओं में 9 एवं 10 जनवरी को विशेष कैम्प लगेंगे निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न

मंडला, 6 जनवरी 2026

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत उच्चतर शैक्षणिक संस्थाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किए जाने के लिए 9 एवं 10 जनवरी को विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। एक जनवरी 2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले ऐसे विद्यार्थी जिनका नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, उनके लिए कैम्प के माध्यम से निर्धारित फॉर्म-6 ऑनलाईन तथा ऑफलाईन भरा जाना है।

जिला योजना भवन में संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सभी नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी संस्था के कक्षा प्रभारियों से अर्हता तिथि की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों की सूची तैयार कराएं। सूची अनुसार निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने बीएलओ के माध्यम से नोडल अधिकारियों को फॉर्म-6 उपलब्ध कराएंगे। सभी नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि ईसीआई नेट ऐप एवं अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल पर फॉर्म-6 ऑनलाईन भराए जाएं। जिन विद्यार्थियों के फॉर्म भरे जा रहे हैं, उन्हें क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाईजर के माध्यम से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि संस्थाओं के नोडल अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी है कि 9 एवं 10 जनवरी को आयोजित होने वाले कैम्प में संस्था के भीतर अर्हता रखने वाले सभी विद्यार्थियों के निर्धारित फॉर्म भरे जाएं। इस दौरान पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के प्राचार्य, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, जिला शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज, प्राचार्य आईटीआई तथा सभी विकासखंड के विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ आज आरडी कॉलेज में होगा कार्यक्रम

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

जिले में मिले 12 नए कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment