Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंचुआ खाद से ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि शासकीय गौशाला में तैयार की जा रही वर्मी कम्पोस्ट

मंडला 20 फरवरी 2025

जनपद पंचायत नैनपुर की ग्राम पंचायत चमरवाही के पोषक ग्राम डुडम में गौशाला संचालित है जिसमें 105 पशु हैं। ग्राम पंचायत की पहल पर आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु ग्राम पंचायत द्वारा गाय के गोबर से केंचुआ खाद तैयार किया जा रहा है। तैयार खाद की एक बोरी (50 किलोग्राम) 1800 से 2000 रूपये में विक्रय की जा रही है। गौशाला परिसर में 5 केंचुआ खाद के बेड तैयार किये गये हैं। ग्राम पंचायत में निर्मित केंचुआ खाद की गुणवत्ता को देखकर बाहर के लोगों द्वारा खाद क्रय के ऑर्डर ग्राम पंचायत को प्राप्त हो रहे हैं। इसी क्रम में इंदौर के व्यापारियों द्वारा 2000 रूपए प्रति बोरी खाद के लिए ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

गौशाला में गोबर को सुखाने के उपरांत बारीक किया जाता है तथा बारीक गोबर में नमी लाकर केंचुआ छोड़ा जाता है। केंचुआ छोड़ने के उपरांत 90 दिवस में केंचुआ खाद तैयार होती है वर्तमान में खाद के 5 बेड तैयार किये गये हैं।

Related posts

आइए नशा मुक्त भारत की** *अवधारणा को आयाम दें* – *गौ पुत्र दिलीप चन्द्रौल*

Reva India News

एफएलसी, रेंडमाईजेशन एवं कमिश्निंग के लिए समय-सीमा निर्धारित  

Reva India News

कलेक्टर ने ज्ञानदीप स्कूल के नेक्स्ट जेनरेशन प्री-प्राइमरी भवन का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment