Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला चिकित्सालय के प्रयासों से बचा प्रसूता का जीवन सुरक्षा गार्ड ने किया रक्तदान रोगी कल्याण समिति से दी गई नगद सहायता

मंडला 20 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला चिकित्सालय के समन्वित प्रयास से गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं के जीवन की रक्षा की जा रही है। मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर से जिला चिकित्सालय भेजी गई गर्भवती महिला अत्यंत गंभीर हालत में थी, जिसे समय पर उचित उपचार, रक्तदान तथा नगद सहायता देकर उसकी तथा शिशु की जीवन रक्षा की गई।

जिला चिकित्सा से मिली जानकारी के अनुसार नैनपुर विकासखंड के ग्राम देहला निवासी गर्भवती महिला श्रीमति स्वाति भांवरे पति श्री सुनील भांवरे को सिविल अस्पताल नैनपुर में ANC Primi gravid with antepartem neamarnhage हेतु मंगलवार को सायंकाल 6 बजे भर्ती किया गया था। प्रसव के पहले अत्यधिक खून जाने के कारण महिला की स्थिति गंभीर थी। उक्त महिला को सिविल अस्पताल नैनपुर से प्राथमिक उपचार कर तत्काल जिला चिकित्सालय मण्डला रेफर किया गया। गर्भवती महिला मरीज को जिला चिकित्सालय मण्डला के मेटरनिटी विंग में भर्ती किया गया। महिला की स्थिति ठीक न होने के कारण ऑन ड्यूटी नर्सिंग ऑफिसर तथा डॉ. मालती उइके (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) द्वारा तत्काल ही उपचार शुरू कर दिया और मरीज की जाँच करने पर यह पाया गया कि महिला के बच्चादानी में बच्चे से पहले कनेरी निकल रही थी, जिसके कारण महिला को अत्यधिक रक्त स्त्राव हो रहा था एवं महिला की स्थिति गंभीर थी। खून के अत्यधिक जाने के कारण महिला के शरीर में खून की कमी हो रही थी, उस समय जिला चिकित्सालय मण्डला के ब्लड बैंक में उस ग्रुप (बी$) का खून उपलब्ध नहीं था।

मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने तत्परता दिखाते हुए रक्त की आवश्यकता के विषय में समस्त टीम को अवगत कराया। इस पर जिला चिकित्सालय मण्डला के सुरक्षा गार्ड कर्मचारी श्री श्याम बिहारी द्वारा स्वेच्छा से महिला मरीज को रक्तदान किया गया साथ ही सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे के द्वारा रोगी कल्याण समिति के माध्यम से 2000 रूपये की सहायता राशि प्रदाय की गई। महिला मरीज को चिकित्सालय में समुचित उपचार देकर सरकारी एम्बुलेंस 108 के माध्यम से मेडिकल कॉलेज जबलपुर रिफर कर दिया गया तथा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को महिला मरीज की स्थिति से अवगत कराया गया। मेडिकल कॉलेज जबलपुर के चिकित्सकों के द्वारा उक्त महिला का सिजर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान महिला मरीज का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 20 पहुंच गया था। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम के द्वारा 2 एफ.एफ.पी., 2 ब्लड तथा मरीज को जीवन रक्षक दवाईयों पर रखा गया। अब महिला स्थिति सामान्य है, जच्चा एवं बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

Related posts

गायत्री पटले ने हाई स्कूल मोचा पर किया टॉप परिवार और गांव में खुशी की लहर

Reva India News

बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई, तीन मामलों में रोका गया विवाह

Reva India News

कलेक्टर एवं एसपी ने लिया कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा

Reva India News

Leave a Comment