Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिष्मति घाट के पंचचौंकी महाआरती में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब

मण्डला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महिष्मति घाट में पंच चौंकी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। यहां सुख समृद्धि और जिले में विकास व उन्नति की कामना करते हुए मां नर्मदा का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर रत्नेश कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी सीआरपीएफ एवं मनोरंजन कुमार डिप्टी कमान अधिकारी सीआरपीएफ परिवार के साथ पंचचौंकी महाआरती में शामिल हुए। आरती उपरांत उन्होंने कहा कि आज इस आरती में शामिल होकर काशी बनारस की याद आ गई। वहां पर भी इसी तरह की महाआरती की जाती है। उन्होंने घाटों के सौन्र्दीयकरण और व्यवस्था पर भी हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जीवन दायिनी मां नर्मदा के दर्शन मात्र से लोगों के दुख दूर हो जाते हैं मंडला शांत एवं धार्मिक नगरी के रूप में जानी व पहचानी जाती है। बता दें कि कलेक्टर के विशेष प्रयास से महिष्मति घाट में महाआरती का आयोजन आरंभ हुआ है। यहां पर लगातार सौन्द्र्रीयकरण को लेकर कार्य किया जा रहा है वहीं कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके भी इस क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रही हैं। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महिष्मति घाट में आकर्षण का केन्द्र बन गया। आरती के बाद यहां पर आतिशबाजी भी की गई। यहां पंच चौंकी महाआरती में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे जिन्होंने महाआरती उपरांत दीपदान करते हुए प्रसाद ग्रहण किया।

बता दें कि माँ नर्मदा नदी के माहिष्मति घाट में देवउठनी एकादशी से संध्याकालीन पंचचौकी महाआरती आरंभ हुई है। मां नर्मदा महाआरती समिति मंडला के द्वारा एकादशी से माहिष्मति घाट मंडला में पंच चौंकी महाआरती का शुभारंभ किया गया। यहां पर अब नियमित रोजाना महाआरती होती है। मां नर्मदा का विधि विधान से पूजन पाठ किया गया और मां नर्मदा की भव्य पंचचौंकी महाआरती की गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने माहिष्मती घाट पहुंचकर पूजन अर्चन किया। भीड़ में सुचारू आवागमन और वाहनों की पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई थी। सभी श्रृद्धालुओं से अपील है कि वह नर्मदा घाटों पर स्वच्छता बनाये रखने में सहयोग करें इस दौरान हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे वहीं जनप्रतिनिधि समाजसेवी पत्रकार व अधिकारी व कर्मचारियों ने मां नर्मदा के जयकारें लगाए।  इस दौरान मां नर्मदा का अष्टक भी किया गया। जबलपुर ग्वारी घाट उज्जैन महाकाल और बनारस व मां गंगा तट की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती को देखने के लिए दूर-दूर से धर्मप्रेमी पहुंचे। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने छोटे हरिद्धार के रूप में इस क्षेत्र को विकसित करने की मंशा है जिसके लिए मां नर्मदा महाआरती समिति का गठन किया गया है। समिति के सफल संचालन के लिए आजीवन सरंक्षक सदस्यों की नियुक्ति की गई है। जिले का कोई नागरिक 1 लाख 51 हजार रूपए की सदस्यता राशि देंकर आजीवन संरक्षक सदस्य बन सकता है। वहीं वार्षिक सदस्य के लिए 21 हजार की राशि नियत की गई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतियां उईके ने इस सबंध में बताया था कि मां नर्मदा से लोगो की आस्था जन्मों से जुड़ी है। मां नर्मदा तटों के विकास के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा उन्होनें कहा कि अन्य बड़े धार्मिक स्थलों की तर्ज पर मंडला में आयोजित पंचचौंकी महाआरती में शामिल होकर वे धन्य हो गई है उन्होंने कहा कि महिष्मति घाट के विकास के लिए धन की कमी नही आयेगी वहीं अन्य घाटों की भी स्थिति में सुधार किया जायेगा। वहीं कुंभ स्थल में करोड़ो की लागत से नर्मदा लोक का निर्माण होगा।

Related posts

स्कूल तथा आंगनवाड़ियों में बिजली तथा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कमिश्नर बी. चंद्रशेखर के निर्देश

Reva India News

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Reva India News

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

Leave a Comment