Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

मंडला 10 फरवरी 2025

घटते शिशु लिंगानुपात पर नियंत्रण के लिये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रम किये जा रहे हैं। जिसके अनुसार कामकाजी महिलाओं को भी कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित करवाये जा रहे हैं। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा पी.सी.पी.एन.डी.टी एक्ट के बारे में ग्राम डुंगरिया में जानकारियां दी गई एवं उपस्थित महिलाओं एवं स्कूली छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई और माहवारी के समय स्वच्छता रखने की समझाइश दी गई। इस दौरान छात्राओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा प्रशासक मधुलिका उपाध्याय के द्वारा वन स्टॉप सेंटर में दी जाने वाली योजनाओं के संबंध में जानकारियां दी गई।

Related posts

किसी का मकान नहीं तोड़ा गया, चारा भी नहीं जलाया गया वनविभाग ने बताई वस्तुस्थिति

Reva India News

केन्द्रीय सहकारिता विभाग की प्रशासनिक समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

मनेरी दुर्घटना के पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं – श्रीमती सिंह दुर्घटना के जांच के आदेश, घायलों का इलाज जबलपुर में जारी

Reva India News

Leave a Comment