Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दो हफ्तों के सघन उपचार के बाद स्वस्थ हुआ शिशु नवजात को गहन शिशु चिकित्सा इकाई में गंभीर हालत में किया गया था भर्ती  

मंडला 28 फरवरी 2025

मातृ एवं शिशु मृत्यु को कम करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 14 फरवरी को जिला चिकित्सालय की गहन शिशु चिकित्सा इकाई में ग्राम किंदरई विकासखंड घंसौर के एक नवजात शिशु को अत्यंत गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.सी. सरोते से मिली जानकारी के अनुसार शिशु की माता का नाम निशु, पिता पंकज कोसले, ग्राम किंदरई घंसौर, जिला सिवनी के निवासी हैं। जन्म के तुरंत बाद बच्ची रोई नहीं, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी एवं झटके आ रहे थे। गहन शिशु चिकित्सा इकाई में 2 सप्ताह तक चिकित्सकों की देखरेख और उपचार के बाद शिशु पूरी तरह से स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित चौरसिया ने बताया कि महिला का प्रसव 14 फरवरी को प्राइवेट योगीराज अस्पताल में हुआ था। बच्ची का वजन 3 किलो 100 ग्राम था। सांस लेने में दिक्कत तथा किसी तरह का रूदन नहीं करना चिंताजनक था जिसके कारण शिशु को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। बच्ची की कंडीशन बहुत खराब रही। सांस लेने में दिक्कत, झटके आने की समस्या बनी हुई थी तथा बच्ची गंदा पानी पी ली थी। बच्चे को सांस नली डालकर कर intubate कर वेंटीलेटर पर रखा गया और इलाज जारी रहा। बच्ची के पिता पंकज कोसले के द्वारा बताया गया कि डॉक्टर के अथक प्रयास एवं स्टॉफ की मॉनीटरिंग से धीरे धीरे नवजात की हालत मे सुधार आया। 13 दिनों के इलाज के बाद बच्चा स्वस्थ है। 25 फरवरी को अस्पताल से छुट्टी दी गई। मैं खुश हूं, मेरा बच्चा स्वस्थ है। डॉक्टर एवं स्टाफ का व्यवहार बहुत अच्छा रहा, सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Related posts

नवीनीकरण एवं धारणाधिकार कार्यवाही के लिए शिविर आयोजित

Reva India News

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं हाईस्कूलों की समीक्षा बैठक 6 को

Reva India News

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

Leave a Comment