Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

क्षेत्र को फिशरीज का हब बनाने प्रयास करें  – श्रेयांश कूमट भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत ने दिए निर्देश  

मंडला 28 फरवरी 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने शनिवार को विकासखंड मवई का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत पखवार में मत्स्यपालन की संभावनाओं को देखते हुए सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को निर्देशित किया कि लोगों को मछलीपालन के लिए प्रेरित करें और क्षेत्र को फिशरीज का हब बनाने का प्रयास करें। साथ ही ग्राम के मत्स्य पालन से जुड़े मछुआरों के समूहों जैसे जय बड़ा देव स्व सहायता समूह पखवार, भीमराव स्व सहायता समूह पखवार, गड़धरा स्व सहायता समूह पंखवार, राजा शंकरशाह स्व सहायता समूह हर्राटोला, बरगद स्व सहायता समूह बरगांव एवं सगुनटोला स्व सहायता समूह बरगांव आदि के सदस्यों से संवाद कर मत्स्य पालन के क्षेत्र में उचित अवसर हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि इस पंचायत में मछली पालन की पर्याप्त संभावनाएं हैं, ऐसे समूहों को प्रोत्साहित करें जो मत्स्य बीज उत्पादन एवं मत्स्य आहार (प्रोटिनियस फिश फीड) का उत्पादन करें, जिसमें क्षेत्र के मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज एवं मत्स्य आहार उपलब्ध कराया जा सकें। इस हेतु सहायक संचालक मछली पालन विभाग मण्डला को विभाग की अनुदान योजनाओं के तहत प्रकरण तैयार करने हेतु निर्देश दिये गये। साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत निर्मित कराये जा रहे खेत तालाबों को भी चयन कर मत्स्य पालन अंतर्गत लाया जावे जिससे स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार एवं रोजगार के अवसर मिल सकें। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मवई श्री भागचंद टिम्हरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष मवई, एन.आर.एल.एम. के ब्लॉक समन्वयक एवं जनपद पंचायत मवई के सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

आवंटित व्हीव्हीपेट मशीन अधिकृत दल को उपलब्ध कराने अधिकारी कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

डायरेक्ट सेल्स एजेंट का चयन 17 फरवरी को

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 29 फरवरी 2024

Reva India News

Leave a Comment