Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रभारी कलेक्टर ने किया प्रधानमंत्री जनमन आवास का निरीक्षण

मंडला 1 मार्च 2025

प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने मंडला विकासखंड के ग्राम सेमरखापा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्ण और अपूर्ण दोनों प्रकार के आवासों का जायजा लेते हुए योजना के क्रियान्वयन की प्रगति का आकलन किया। प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने निर्देशित किया कि आवास निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण कार्यो में गुणवत्तायुक्त सामग्रियों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान प्रभारी कलेक्टर ने हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया।  प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने अधिकारियों को योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

Related posts

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरूस्कारों के आवेदन की तिथि 30

Reva India News

9 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

शासकीय माध्यमिक शाला तिंदनी एवं शासकीय हाईस्कूल गाजीपुर में जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment