Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये कंट्रोल रूम स्थापित  

मंडला 6 मार्च 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये खण्ड व उपखण्ड स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। उक्त कंट्रोल रूम में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक विभागीय अमले की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए दो तरह के कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिले में खण्ड स्तर के कंट्रोल रूम के प्रभारी कु. सुमनरानी मरावी (उपयंत्री), श्री सी.एल. अरमेती (अनुरेखक) कंट्रोल रूम सहायक व श्री चंदन लाल रघुवंशी कंट्रोल रूम सहायक को नियुक्त किया गया है। जिनसे 7470588230, 7566078782, 9516684066 मोबाईल न. पर सम्पर्क किया जा सकता है। वहीं उपखण्ड स्तर पर मण्डला में श्री विनेश उईके व कु. सोनल को नियुक्त किया गया है। जिन्हे क्रमशः 8357807971, 9111520110 मोबाईल न. पर सम्पर्क किया जा सकता है एवं उपखण्ड मवई में श्री ए.के. जोशी, कु. सुमित्रा उईके व श्रीमति चित्रलेखा टेंभरे जिन्हें क्रमशः मोबाईल न. 7987438501, 7509530137, 9340039221 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपखण्ड नैनपुर में श्री राजकुमार उईके, श्री भुमेश्वर गौतम व जिन्हें क्रमशः मोबाईल न. 7566345485, 7049958662 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपखण्ड नारायणगंज में श्री आशुतोष गुप्ता, श्री गौरव साहू व श्री मुकेश दोहरे जिन्हें क्रमशः मोबाईल न. 6266026887, 8770548392, 9301883171 पर सम्पर्क किया जा सकता है। उपखण्ड निवास में कु. गरिमा मरकाम व श्री तिलेंद्र भाकरे, जिन्हें क्रमशः मोबाईल न. 9098214850, 8966909088 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

आरटीई अधिनियम अंतर्गत प्राइवेट शालाओं की प्रथम प्रवेशित कक्षा में प्रवेश प्रारम्भ 7 से 21 मई तक किए जा सकते हैं निःशुल्क ऑनलाईन आवेदन

Reva India News

समीक्षा से सीखने और सुधार करने की आवश्यकता जांच के आधार पर काउंसलिंग और उपचार की व्यवस्था करें – डॉ. सिडाना कलेक्टर ने की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर की समीक्षा

Reva India News

मलेरिया निरोधक माह में मलेरिया रथ से प्रचार-प्रसार एवं जानकारी

Reva India News

Leave a Comment