Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित

मंडला 8 मार्च 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने विभागवार, प्रकरणवार स्टेटस की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अवमानना के प्रत्येक प्रकरण में जवाब प्रस्तुत करें। न्यायालय से संबंधित प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। अवमानना के साथ-साथ रिट पिटीशन के प्रकरण में भी समय पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित कार्यालय प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर जेपी यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हिंदू शेरा दल असहाय लोगो की मदद

Reva India News

नगरपालिका मंडला द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया

Reva India News

बर्ड फ्लू से अलर्ट के मद्देनजर एडवाईजरी जारी

Reva India News

Leave a Comment