Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज होगा ग्राम सभाओं का आयोजन महिलाओं से संबंधित विषयों पर होगी चर्चा

मण्डला 7 मार्च 2021

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2021 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। यह ग्राम सभा दिन के 2 बजे 3 बजे की आयोजित की जाएगी जिसमें  महिलाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। इस ग्राम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ महिला पंच/महिला सदस्य प्रशासकीय समिति द्वारा की जायेगी तथा ग्राम सभा का संचालन भी ग्राम सभा की किसी महिला द्वारा किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मरावी द्वारा जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशानुसार ग्रामसभाओं के आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार ग्राम पंचायत की सबसे वरिष्ठ, शिक्षित महिला इस कार्यक्रम को संचालित करेगी तथा जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा जिसमें महिलाओं के लिए ग्राम सभा के दौरान प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। 8 मार्च 2021 को अपरांह 3 बजे से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मोतीलाल नेहरु स्टेडियम में स्व-सहायता समूहों का ऋण वितरण (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग) सशक्तिकरण हेतु हुनरहाट का आयोजन (महिला बाल विकास) एवं कन्या शाला परिसर का लोकार्पण आदिम जाति कल्याण विभाग के संयुक्त कार्यक्रम का लाईव प्रसारण वेबकास्ट लिंक द्वारा मोबाईल, एल.ई.डी, कम्प्यूटर, टी0व्ही0 के माध्यम से किया जाएगा। ग्रामसभा के आयोजन में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने का अभिनव प्रयास उपलोक सेवा केन्द्र का हुआ शुभारंभ

Reva India News

आंगनवाड़ी के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराएं – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

25 जून से 27 अगस्त तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

Leave a Comment