Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण

1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर

 

मंडला 30 मार्च 2025

भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत मंडला जिले के पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण एवं कैलीपर्स प्रदाय किये जाने हैं। रामनगर किले में सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु कैम्प लगाया जायेगा। दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण चिन्हांकन के लिए आगामी एक अप्रैल से 9 अप्रैल तक शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगरपालिका मंडला, जनपद पंचायत मंडला एवं नगर परिषद बम्हनी बंजर के लिए शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मंडला में एक अप्रैल को होगा। जनपद पंचायत नैनपुर व नगरपालिका नैनपुर के लिए जनपद पंचायत नैनपुर में 2 अप्रैल, जनपद पंचायत मोहगांव एवं जनपद पंचायत घुघरी के लिए शिविर का आयोजन जनपद पंचायत मोहगांव में 3 अप्रैल तथा नगर परिषद निवास एवं जनपद पंचायत निवास के लिए शिविर का आयोजन जनपद पंचायत निवास में 4 अप्रैल को किया जायेगा। इसी प्रकार जनपद पंचायत मवई में 7 अप्रैल को, जनपद पंचायत बिछिया एवं नगर परिषद बिछिया के लिए अंजनिया में 8 अप्रैल को एवं जनपद पंचायत नारायणगंज व बीजाडांडी के लिए जनपद पंचायत बीजाडांडी में 9 अप्रैल को शिविर आयोजित किये जायेंगे।

 

शिविर में दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों हितग्राही

 

एडिप योजना के लाभार्थी मूल्यांकन परीक्षण शिविर में अपने साथ यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र अथवा बीपीएल राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अनिवार्य रूप से अपने साथ रखेंगे। इसी तरह राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत पात्र वरिष्ठजन अपने साथ बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा जॉबकार्ड, इंदिरागांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना या राष्ट्रीय सामाजिक कार्यक्रम अथवा राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश की किसी अन्य पेंशन योजना के तहत बीपीएल श्रेणी से संबंधित वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने का प्रमाण अथवा बीपीएल श्रेणी के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिक जिनकी सभी स्त्रोतों से मासिक आय रूपए 15 हजार से कम हो वह राजस्व विभाग, माननीय सांसद, माननीय विधायक अथवा ग्राम प्रधान द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र साथ लेकर उपस्थित हों।

समाचार क्रमांक/198/श्री तिवारी/

ReplyReply to allForward

Related posts

3 मई को ’अक्षय तृतीया’ के अवसर पर बाल विवाह रोकने होंगी कार्यवाहियाँ

Reva India News

पवन लिल्हारे एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

मार्कफेड, सहकारी समितियों एवं निजी दुकानों में खाद की उपलब्धता

Reva India News

Leave a Comment