15/01/2023 दिन रविवार को राष्ट्रीय क्रान्ति मोर्चा (सर्व समाजिक संगठन का हुवा जिले मे विस्तार रा.क्रा.मो.के संस्थापक आदरणीय देवरावेन भलावी जी रा.समन्वयक संजू मरावी जी प्रदेशाध्यक्ष अमित मरावी जी , प्रदेश महासचिव रामभरोस उइके जी, जी की गरिमामय उपस्थिति में 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को आदिवासी धर्मशाला संगम घाट महाराजपुर मण्डला में रा.क्रा.मोर्चा (सर्व समाजिक संगठन ) का किया गया गठन
जिसमें जिला के जिम्मेदार पदाधिकारियों को दिगई जिला की कमान | नवनियुक्त मण्डला जिला पदाधिकारी जिला अध्यक्ष आदरणीय सहदेव मरावी जी, जिला उपाध्यक्ष राहुल रजक , जिला महासचिव निलेश कुमार मरावी, जिला सचिव रोहित मरकाम , जिला सहसचिव उमेश मर्सकोले , जिला संगठन मंत्री नीरज टाडिंया,जिला मिडिया प्रभारी संदीप जी, मण्डला ब्लाक प्रभारी विवेक नंदा, मण्डला जिला प्रभारी कमलेश कुशराम , आदि पदो में नियुक्ति कि गई |
संगठन का उद्देश्य—रा.क्रा.मो.एक सर्व समाजिक संगठन है जो अन्याय अत्याचार शौषण भ्रष्टाचार जातिवाद के खिलाफ और शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जल जंगल जमीन को व्यवस्थित करने के लिए युवाओ की एक शिक्षित प्रशिक्षित टीम बनाकर अपने संगठन का उद्देश्य को पूरा करने के लिए व संगठन से जुड़ने वाले प्रत्येक युवाओ का लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्य कर रहा है|
