Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में कक्षा दूसरी में एक स्थान रिक्त

मंडला 1 अप्रैल 2025

पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में कक्षा द्वितीय (कक्षा दूसरी) में प्रवेश हेतु एक  स्थान रिक्त है। प्रवेश हेतु इच्छुक अभिभावक 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। कक्षा द्वितीय में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 1 अप्रैल 2025 को 7 वर्ष से 9 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। (बच्चे का जन्म 1 अप्रैल 2016 से 1 अप्रैल 2018 के बीच होना चाहिए) प्रवेश हेतु फार्म (निर्धारित आवेदन पत्र) 2 अप्रैल 2025 से 11 अप्रैल 2025 तक (प्रातः 9 से अपराह्न 1 बजे के बीच) विद्यालय से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ 2 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक (प्रातः 9 से अपराह्न 1 बजे के बीच) विद्यालय में जमा किये जा सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदक का चयन केन्द्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश मार्गदर्शिका 2025 के तहत किया जाएगा। विस्तृत जानकारी हेतु विद्यालय की वेबसाईट http://mandla.kv.ac.in/ का अवलोकन कर सकते हैं। कक्षा दूसरी के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं में स्थान रिक्त नहीं है।

Related posts

सभी कर्मचारियों को माह की प्रथम तारीख को वेतन जारी करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत घुघरी का निरीक्षण

Reva India News

मतदाताओं को जागरूक करने वाहन रवाना

Reva India News

शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनिट का मौन

Reva India News

Leave a Comment