Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

मंडला 1 अप्रैल 2025

जिला योजना भवन में आयोजित समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाईन एवं समाधान ऑनलाईन के प्रकरणों को गंभीरता से लें। समाधान में 883 शिकायते हैं, इन्हें सप्ताह के अंत तक निराकृत करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग शिकायतों की संख्या के आधार पर दैनिक लक्ष्य तय करें और प्रतिदिन फॉलोअप लें। उच्च न्यायालय के अवमानना प्रकरणों के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का कम्पलाईंस कराएं तथा उसकी एक प्रति कलेक्ट्रेट में जमा कराएं। संबंधित अधिकारी उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की प्रतिदिन समीक्षा करें। पेयजल के संबंध में कलेक्टर ने कहा कि समस्त एसडीएम फील्ड विजिट के दौरान पेयजल सप्लाई को प्राथमिकता से देखें। ग्रीष्मकाल में यह शासन की प्राथमिकता है। पेयजल संबंधी किसी भी शिकायत का 24 घंटे के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। रबी फसल के उपार्जन के संबंध में समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी केन्द्रों को ऑनलाईन कराएं। मौसम को देखते हुए उपार्जन केन्द्रों में तिरपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखवाएं। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें। किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए जा रहे गेहूँ के सेम्पल किसानवार सुरक्षित करें। जिन किसानों के सेम्पल सर्वेयर द्वारा रिजेक्ट किये जाते हैं उनकी टेस्टिंग कराएं। नॉन एफएक्यू वाला गेहूँ किसी भी स्थिति में उपार्जित नहीं किया जाये। धरती आबा के विषय में उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित विभाग इस विषय की समस्त जानकारी समय पर एसी ट्राईबल को उपलब्ध कराएं।

ई-ऑफिस प्रणाली के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि जिन विभागों की फाईलों और पृष्ठ की संख्या अभी तक जिला सूचना अधिकारी को नहीं दी गई है वे बुधवार शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से जानकारी उपलब्ध कराएं। आयुष्मान कार्ड के संबंध में समस्त बीएमओ को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में आयुष्मान की प्रगति निराशाजनक है इसलिए दैनिक आधार पर लक्ष्य तय करते हुए इसका फॉलोअप लें। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि पांचों निकाय विवाह योग्य जोड़ों का पंजीयन बढ़ाएं। बैठक में ई-केवाईसी, भू-अर्जन, अंतर्विभागीय सहित अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव, समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए 4 जनवरी तक जमा होंगे अनुरोध प्रस्ताव

Reva India News

बारिश में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव जरूरी

Reva India News

भविष्य को बेहतर बनाने दिया मार्गदर्शन उत्कृष्ट विद्यालय में भविष्य से भेंट कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment