Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राह-वीर योजना दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों को मिलेगा 25 हजार रुपए का इनाम

मंडला, 4 दिसंबर 2025

सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों को रोकने और गोल्डन ओवर में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार राह-वीर योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना प्रदेशभर में 21 अप्रैल 2025 से लागू कर दी गई है।

योजना का उद्देश्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचाना है, जिसे गोल्डन ऑवर कहा जाता है। इस दौरान घायलों को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है।

 

नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से किया जाएगा सम्मानित

 

जो भी व्यक्ति तत्परता से घायलों को अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाता है, उसे राह-वीर की उपाधि दी जाएगी और 25 हजार रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं, पूरे राज्य से चयनित राह-वीरों में से 10 सबसे योग्य राह-वीरों को राष्ट्रीय स्तर पर एक-एक लाख रुपए का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।

 

इस तरह होगा चयन

 

राह-वीर का चयन जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित एक समिति द्वारा किया जाएगा। यह समिति संबंधित थाने, अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा करेगी। मूल्यांकन समिति में कलेक्टर, एसएसपी, सीएमएचओ तथा आरटीओ शामिल रहेंगे। यह समिति मासिक बैठक में प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा कर योग्य राह-वीरों का चयन करेगी। योजना का उद्देश्य न केवल दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर सहायता दिलाना है, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवीय संवेदनाओं को भी प्रोत्साहित करना है।

Related posts

पात्र दिव्यांगों तथा वरिष्ठजनों को दिये जायेंगे सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग 1 से 9 अप्रैल तक आयोजित होंगे परीक्षण शिविर  

Reva India News

योजना से बेटियों को सम्मान और सुरक्षित भविष्य – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद श्री कुलस्ते घुघरी में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए 70 जोड़ों को दिया आशीर्वाद  

Reva India News

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 20 मई को लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

Leave a Comment