Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में अधिक से अधिक वर-वधुओं को शामिल करने को कहा मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना की समीक्षा बैठक ली

मंडला 3 अप्रैल 2025

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गुरूवार को ग्राम पंचायत टिकरवारा में मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि 16 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत टिकरवारा में आयोजित मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन प्रस्तावित है, जिसको लेकर सभी अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिससे मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। आयोजित बैठक में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में  वर-वधुओं का चयन कर विवाह/निकाह कार्यक्रम पंडित, काजी, भुमकाओं से संपन्न कराए जायेंगे। उन्होंने विवाह/निकाह स्थल की व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए, जिससे वर-वधुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में पहुंचे आगंतुकों के लिए भोजन, बैठक एवं पेयजल का भी व्यापक प्रबंध करने को कहा। उन्होंने भोजन व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में विद्युत व्यवस्था का भी बेहतर प्रबंध करने को कहा। वर-वधुओं की वेशभूषा का चयन गुणवत्तापूर्वक करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल में साज-सज्जा, बारात की तैयारियां, शहनाई, बाजे इत्यादि की तैयारियां करने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कार्यक्रम स्थल में पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा के प्रबंध, टेंट व्यवस्था, भोजन का प्रबंध सहित व्यापक तैयारियां करने को कहा।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में वर-वधु पंजीयन कराकर इस कार्यक्रम का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने सभी वर-वधुओं को मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में पंजीयन कराने के निर्देश दिए। जिससे मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का लाभ अधिक से अधिक वर-वधु उठा सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना में सम्मिलित होने वाले वर-वधुओं के समस्त दस्तावेजों की छानबीन करने के निर्देश दिए, जिससे प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई कमी होने पर उसे समय पर पूर्ण कराया जा सके। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मुख्यमंत्री विवाह/निकाह योजना का व्यापक प्रसार-प्रसार करने को कहा, जिससे आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर इसे सफल बना सकें।

Related posts

कौशल विकास यात्रा का आगमन कौशल विकास यात्रा 2023 का आगमन*  21 सितंबर को मंडला में कौशल विकास यात्रा का आगमन

Reva India News

अधिकारी फील्ड विजिट प्लान बनाएं- कलेक्टर शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग और जिला शिक्षा केन्द्र की संयुक्त समीक्षा बैठक में निर्देश

Reva India News

चीतल का किया गया रेस्कू

Reva India News

Leave a Comment