मण्डला(स्वतंत्रमत)। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरूकुल जिलेहरी घाट गाजीपुर मण्डला में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य भीमदेव नैष्ठिक ने बताया कि संरक्षक आचार्य महिपाल जी आचार्य राजेन्द्र जी काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में महर्षि दयानंद सरस्वती की 201वीं जयंती एवं आर्य समाज स्थापना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सनातन वैदिक गुरूकुल एवं गौशाला समिति द्वारा विद्यालय में आयोजित सनातन वैदिक संस्कृत ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। साथ ही प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रामीण जनों को ऊनी वस्त्रों का वितरण किया गया व काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल द्वारा जो 28 नवंबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में जो सनातन वैदिक संस्कृति ज्ञान परीक्षा ली गई थी उस परीक्षा में लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया था उन विद्यार्थियों को भी ऊनी वस्त्र व प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के माता पिता भी गुरुकुल में पहुंचे थे उन्हें भी ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए और साथ ही गुरुकुल में आए ग्रामीण जनों को भी ऊनी वस्त्र प्रदान किए गए और जिन विद्यार्थियों ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाया उन विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 3100 रूपये से पुरस्कृत किया गया व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 2100 रूपये से पुरस्कृत किया गया व तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को 1100 रूपये से पुरस्कृत किया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह व ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीमती प्रिया धुर्वे, डॉ. राजेश चौरसिया पूर्व प्राचार्य रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, समाजसेवी संजय तिवारी शुभा मोटर्स, दिनेश दुबे प्राचार्य ज्ञानदीप विद्यालय, वेद प्रकाश गुप्ता जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान, मुकेश सोनी भूतपूर्व जिला अधिकारी स्टेट बैंक , नीरज अग्रवाल वरिष्ठ पत्रकार, आनंद सोनी पत्रकार, सुधीर कांसकार समाजसेवी, श्रीमती उमा यादव नगर भाजपा, श्रीमती प्रीति मौर्या श्रीमती विनीता दुबे समाजसेवी, सुनील बाली पतंजलि योग समिति प्रेमलाल गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ मुकेश मौर्या सचिव, लखन बघेल,कौशल अर्सिया, डॉ नीलसिंह, रामचंद्र आर्य, महेंद्र आर्य, संजय ठाकुर दुर्गेश यादव व समस्त विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाएं एवं जिला के अनेक संगठनों के सदस्यगण व सभी ग्रामीण बंधुओं व विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थीगणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल परिवार सभी अतिथि महानुभावों सभी संगठनों के सदस्यों सभी विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं व समस्त विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों का धन्यवाद किया गया।

