Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शत प्रतिशत परिवारों का खाद्यान्न ई-केवायसी पूर्ण करें – सीईओ जिला पंचायत

मंडला, 10 मई 2025

नैनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट ग्राम गौरछापर में खाद्यान्न ई-केवायसी केम्प में पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि शत प्रतिशत परिवारों का खाद्यान्न ई-केवायसी पूर्ण करें। आगामी एक जून से स्मार्ट पीडीएस सिस्टम शुरू होने जा रहा है, ऐसे में यदि किसी परिवार का ईकेवायसी लंबित रहेगा तो वह खाद्यान्न से वंचित हो जाएगा। श्री कूमट ने ईकेवाईसी प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों से बातचीत की और कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी संवाद करते हुए ईकेवाईसी के महत्व तथा इसके लाभों के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ईकेवाईसी कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत नैनपुर श्री विनोद मरावी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

एकीकृत हाईस्कूल बिंझिया में मनाया गया प्रवेशोत्सव

Reva India News

15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड टीकाकरण के लिए सेशन साईट निर्धारित

Reva India News

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बंजरग दल किया विरोध प्रदर्शन

Reva India News

Leave a Comment