Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय बाल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम  संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर लालीपुर मंडला में महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला स्तरीय बाल संरक्षण कानून जागरूकता अभियान  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री तपन धारगा व्यवहार न्यायधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमति स्वाति चौहान किशोर न्याय बोर्ड(प्रधान न्यायधीश), किशोर न्याय बोर्ड सदस्य डॉ. रेखा चौरसिया, श्रीमति सरिता अग्निहोत्री,बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमति शशि पटेल, श्रीमति तृप्ति शुक्ला, श्री रंजीत कछवाहा, श्री तारेंद्र पांडेय प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर मंडला,श्रीमति आरती धुर्वे विशेष पुलिस इकाई, श्री रोहित बड़कुल सहायक संचालक मबावि मंडला, श्री अनूप नामदेव परियोजना अधिकारी मंडला की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि विद्या मंदिर,सेवाभारती के बच्चो द्वारा डांसप्ले के माध्यम से बालको का यौन शोषण से जागरूकता संबंधित जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में लगभग 300 बच्चो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत मे बच्चो को पुरस्कार वितरण किया गया।

Related posts

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन

Reva India News

 *दो बैटरी चोर गिरफ्तार, 75 हजार का मसरूका हुआ जप्त, जप्त सामग्री 02 बैटरी, पेचकस, पाना एवं 01 मोटर साइकिल शामिल*

Reva India News

दिव्यांगजनों को मिली ट्रायसिकल

Reva India News

Leave a Comment