Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आंगनवाड़ी केन्द्र बोतलबहरा में किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 10 मई 2025

आंगनवाड़ी केन्द्र बोतलबहरा सेक्टर मोचा परियोजना बिछिया जिला मण्डला में शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के निर्देशन में हब नोडल अधिकारी लीना चैधरी द्वारा ग्राम के बैगाओं के बीच में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी लीना चैधरी द्वारा हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वूमन अंतर्गत संबल योजना अंतर्गत वन स्टॉप सेन्टर में दी जाने वाली सहायता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं एवं महिला हेल्प लाईन के बारे में बताया गया। साथ ही सामथ्र्य योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के बारे में लोगों से पूछा और इस संबंध में लोगों द्वारा पूछे गये प्रश्नों का समाधान किया गया। उक्त कार्यक्रम में सेक्टर मोचा पर्यवेक्षक मधुलिका उपाध्याय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मानेगांव, सहायिका और बैगाटोला के ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Related posts

श्री सिद्धघाट रेवा दरबार से निकली महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी रथयात्रा धर्मप्रेमियों ने की पुष्पवर्षा हुआ स्वागत

Reva India News

जिले में 47 पंजीयन केन्द्रों में संचालित है खरीफ पंजीयन

Reva India News

*रेत चोर हुए सक्रिय खदानें सरेंडर की ख़बर सुनते ही तेजी से की जा रही है रेत की चोरी*

Reva India News

Leave a Comment