Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना

मंडला 12 मार्च 2022

मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रतिजोड़ा 48 हजार एवं व्यय पूर्ति के लिए 3 हजार प्रदान की जाती है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों को म.प्र. शासन द्वारा गरीब जरूरतमंद, निराश्रित, निर्धन एवं श्रमिक संवर्ग के अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों के परिवार की विवाह योग्य कन्या, विधवा, परित्यक्ता के विवाह सहायता की शर्तों के अनुसार युवक व युवती की समग्र आईडी एवं परिवार समग्र आईडी, आधार नम्बर, जाति प्रमाण-पत्र, बैंक खातों की जानकारी, आयु प्रमाण-पत्र, अभिभावक का मोबाईल नंबर आवश्यक है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह व निकाह योजना के हितलाभ के तहत् विवाह के लिए सहायता राशि 48 हजार रूपए एवं आयोजन के व्यय पूर्ति के लिए प्रतिजोड़ा 3 हजार रूपए की पात्रता निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र के लिए जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए नगरपालिका एवं नगर पंचायत में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

नजूल नवीनीकरण के लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए 20 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान

Reva India News

स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृति 20 प्रकार की छात्रवृति योजना का क्रियान्वयन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से

Reva India News

मंडला में स्पोर्टस एवं फिटनेस एजुकेशन सेंटर के निर्माण को मंजूरी, 6.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर खेल सुविधाएं

Reva India News

Leave a Comment