मंडला, 14 मई 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि मंडला जिले मे जिला क्लेक्ट्रेट सहित अन्य 33 शासकीय कार्यालय ई-ऑफिस प्रणाली से जुड़ गए हैं। मंडला जिला फेस-2 में लिस्टेड किया गया है। एक जून से सभी फाईलें आॅनलाईन ही ई-आॅफिस प्रणाली के माध्यम से स्वीकार की जायेंगी। कार्यालयों के ई-आॅफिस प्रणाली से जुड़ने से फाइलों का आदान प्रदान ऑनलाइन तेज गति से होगा जिससे समय की भी बचत होगी तथा पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने सभी कार्यालयों को ऑनलाइन पेपरलेस तरीके से फाइल भेजने के लिए निर्देशित किया। ई-ऑफिस प्रणाली का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों को पेपरलेस और आधुनिक बनाना है। इससे काम सरल, जवाबदेह और प्रभावी होता है। जिले में ई-ऑफिस प्रणाली के क्रियान्वयन के लिए जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी मधु मिश्रा तथा ई-गवर्नेंस प्रबन्धक शैलेष यादव द्वारा कार्यालयों की ऑन बोर्डिंग तथा प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

