Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संत श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुँचाएगा “समृद्ध संकल्प अभियान” : प्रफुल्ल मिश्रा

मंडला, 28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, मंडला में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी “श्री गुरु रविदास महाराज समृद्ध संकल्प अभियान” के सफल संचालन को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने की। उन्होंने अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से संत श्री गुरु रविदास महाराज के समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय, मानवता, सद्भाव, श्रम की गरिमा एवं राष्ट्र निर्माण के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अभियान को प्रत्येक बूथ, प्रत्येक वार्ड तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाकर इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान की सफलता के लिए पूर्ण समर्पण, सक्रियता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करेगा।
बैठक में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक के उपरांत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के संबंध में समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। इसमें आगामी प्रसारण के अवसर पर बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित करने, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात विगत दिनों दिवंगत हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा संगठन के प्रति उनके समर्पण एवं योगदान का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की गई।
इस अवसर पर जिले के समस्त पदाधिकारी, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री,अजा मोर्चा के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प व्यक्त किया।

Related posts

सीईओ श्री मीना ने किया एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत किए गए वृक्षारोपण कार्य का अवलोकन नैनपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का दौरा

Reva India News

वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा पहुंची मंडला, भारतीय जनता पार्टी ने किया भव्य स्वागत…….. सेवा-सुशासन और जनभागीदारी का दिया संदेश  

Reva India News

कोविड काल में अपने परिजनों को खोने वाले बच्चे आज कान्हा घूमेंगे

Reva India News

Leave a Comment