Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया

मंडला, 16 मई 2025

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल ने मंडला जिले के प्रवास के दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित ईवीएम और वीवीपेट के वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्री कौल ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम और वीवीपेट की सुरक्षा और रखरखाव की समीक्षा की। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, निर्वाचन अधीक्षक अरुण कुशवाहा, सीके तिवारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

समाज की सभी महिलाओं की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है – संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मैराथोन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

सफलता की कहानी: रामवती खोजी को मिला प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पक्का मकान

Reva India News

शासकीय हाईस्कूल माड़ोगढ़ में वीर बाल दिवस कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment