Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टीएल बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, सीएम हेल्पलाइन के संतोषजनक निराकरण पर जोर

मंडला 29 सितंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को टीएल बैठक आयोजित हुई। बैठक में टीएल पत्रों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा, सीएम और सीएस मॉनिट की लंबित शिकायतों के निराकरण की स्थिति, सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत की जा रही गतिविधियाँ, आदि कर्मयोगी मिशन, कलेक्टर कॉफ्रेंस और जिले की प्राथमिकता वाले कार्यों के विस्तार के लिए विजन डॉक्यूमेंट की विस्तार से समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है। बैठक में आदि कर्मयोगी मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि इसके तहत किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से किया जाना है। ग्रामीणों से सामूहिक चर्चा कर गांव की आवश्यकताओं पर जोर देना है। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत दैनिक गतिविधियों की पोर्टल पर समय पर फीडिंग पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने जिले में संचालित छात्रावासों के निरीक्षण की जानकारी भी अधिकारियों से ली। उन्होंने कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की तैयारी विभागवार पीपीटी के माध्यम से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले का विजन डॉक्यूमेंट विधानसभा वार तैयार करने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की कार्ययोजना और विकास का खाका इसी विज़न डॉक्यूमेंट से तय होगा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अपर कलेक्टर ने की प्रगति की समीक्षा सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक आयोजित  

Reva India News

22 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की जनसुनवाई, आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश 80 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं के आवेदन

Reva India News

Leave a Comment