Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएचई विभाग ने पेयजल स्त्रोतों का किया क्लोरिनेशन

मंडला, 30 मई 2025

कलेक्टर मंडला श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में बारिश के पूर्व क्लोरिनेशन टीम द्वारा मंडला जिले के ब्लॉक मंडला के ठरका, बनियातारा, कन्हार, ब्लॉक मोहगांव के ग्राम झीना, ब्लॉक घुघरी के ग्राम खमतरा, बनेहरी ब्लॉक बीजाडांडी के ग्राम पोड़ी रैयत ब्लॉक बिछिया के ग्राम बम्हनी, पडरिया (डुकके टोला), खटोला, गुनेगांव, जगन्नाथर आदि में अभियान चलाकर पेयजल स्त्रोतों कुआं, हैंडपंप, ट्यूबवेल में जर्मेक्स डालकर क्लोरिनेशन कर ग्रामों से पंचनामा लिया गया। क्लोरिनेशन के दौरान ग्रामीणों को पेयजल स्त्रोतों के पास स्वच्छता बनाए रखने, पानी की जांच करने, पाईप लाईन के लीकेज सुधार, शुद्ध पेयजल का उपयोग एवं जल संरक्षण हेतु रिचार्ज पिट बनाने की समझाइश दी गई।

Related posts

हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कोविड-19 टीकाकरण कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

महाविद्यालय में पुस्तकों के क्रय के लिए निविदा आमंत्रित  

Reva India News

Leave a Comment