Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले की रैंकिंग को बेहतर बनाएं – अपर कलेक्टर

मंडला, 30 मई 2025

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने सीएम हेल्पलाईन एवं उच्च न्यायालय के लम्बित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रकरणांे का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। 50 से अधिक दिवस के लम्बित प्रकरणों के संबंध में चर्चा करते हुए विभागों को आवश्यक निर्देश दिये। अपर कलेक्टर ने कहा कि अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर जिले की रैंकिंग को बेहतर करने का प्रयास करें। इस दौरान उन्होंने समस्त सीएमओ को निर्देशित किया कि बारिश को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकाय के सभी नाला एवं नालियों की साफ-सफाई कराएं, साथ ही जर्जर भवनों का चिन्हांकन करते हुए नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करें। बैठक में उच्च न्यायालय के प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, श्री जेपी यादव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया

Reva India News

Leave a Comment