Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रपटा घाट में ’निर्झरणी महोत्सव’ के लिए कार्य विभाजन आदेश

मंडला 7 फरवरी 2022

अपर कलेक्टर ने 8 फरवरी को माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर रपटा घाट में आयोजित होने वाले ’निर्झरणी महोत्सव’ की व्यवस्था के लिए अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के तहत् सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला, कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, बैठक व्यवस्था के लिए अति.मु.कार्य.अधि.जिला पंचायत एवं रंजीत गुप्ता, विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं., पेयजल व्यवस्था के लिए कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यां., स्वास्थ्य तथा मॉस्क एवं सेनेटाईजर की व्यवस्था के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अतिथियों के सर्किट हाउस में रूकने की व्यवस्था के लिए प्रोटोकॉल ऑफीसर मंडला एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला, रपटाघाट पर कानून व्यवस्था के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी मंडला, होमगार्ड सैनिकों तथा गोताखोर की व्यवस्था के लिए कमाडेंट होमगार्ड एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी मंडला, मंचीय एवं बैठक व्यवस्था के लिए सहायक आयुक्त आ.वि. मंडला एवं कपिल तिवारी, साफ-सफाई तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन एवं मॉस्क व्यवस्था के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Reva India News

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Reva India News

परिवार के साथ मंडला कलेक्टर पहुंचे कान्हा नेशनल पार्क

Reva India News

Leave a Comment