Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माँ नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा एवं चौपाल में शामिल हो रहे ग्रामीणजन माँ नर्मदा के उत्तर तटीय ग्रामों में नर्मदा सेवा समितियों का गठन

1 जून 2025, मंडला
प्रदेश के 16 जिलों के 51 विकासखंडों में चिन्हित 335 पंचायतों में माँ नर्मदा सर्वेक्षण एवं जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है। मंडला जिले में उत्तर तट की प्रत्येक नर्मदा तटीय ग्राम पंचायत में नर्मदा पथ सर्वेक्षण यात्रा पहुँच रही है। यात्रा के दौरान सार्वजनिक चौपालों के माध्यम से नर्मदा सेवा समितियों का गठन भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में यात्रा ग्राम बड़ी खैरी से प्रारंभ होकर आमानाला, खुड़िया, पटपरा व छपरी (सिलपुरी) में समाप्त हुई। संबंधित चौपालों में यात्रा दल प्रभारी व म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समंवयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने यात्रा के उद्देश्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल के संचालक आचार्य श्री भीमदेव, नैष्टिक ब्रम्हचारी एवं श्री देववप्पा आश्रम सुरंगदेवरी के महंत स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी ने प्रत्येक स्थानों में सभी उपस्थितजनों के समक्ष पतित पावनी मां के प्रवाह पर वर्तमान समय में किस तरह के दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं ? इससे अवगत कराया। चौपालों में सर्वे प्रपत्र की जानकारी भरवाई गई एवं जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
ग्राम चौपालों में स्थानीय ग्रामवासियों ने खुलकर सहभागिता की। पंचायतों के प्रतिनिधियों ने यात्रा दल के लोगों का आत्मीय स्वागत किया। पांचों पंचायतों में परामर्शदाता श्री संतोष रजक, श्री आशीष नामदेव, श्रीमती दीपा श्रीवास एवं श्रीमती रागिनी हरदहा कार्यक्रम की व्यवस्था हेतु उपस्थित थे। यात्रा में स्वामी श्री सच्चितानंद जी महाराज सुरंदेवरी आश्रम, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष  झरिया, श्री सुनील साहू, श्रीमती सीमा कुंजाम सरपंच ग्राम पंचायत खुड़िया,सचिव श्री कमल किशोर कछवाहा, श्री देवीसिंह, श्री रमेश पंजवानी, श्री मनोज कुड़ापे सहित ग्रामीणजन शामिल रहे।

Related posts

24 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकाधिक केसीसी बनाएं – हर्षिका सिंह मंडला एवं डिंडौरी के को-ऑपरेटिव बैंकों की हुई समीक्षा

Reva India News

110 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त, 2300 किलो महुआ लहान को किया नष्ट

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने डुंगरिया में किया बीजांकुर अभियान का शुभारंभ, किया पौधारोपण

Reva India News

Leave a Comment