Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों का प्रशिक्षण सम्पन्न निपसिड इंदौर में आयोजित किया गया दो सप्ताह का सत्र

1 जून 2025 मंडला
मध्यप्रदेश के नव किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों के लिए इंदौर निपसिड में प्रशिक्षण संपन्न हुआ l जिले की किशोर न्याय बोर्ड सदस्य सरिता अग्निहोत्री द्वारा इस प्रशिक्षण में सहभागिता की गई। दो सप्ताह का यह प्रशिक्षण सत्र 19 से 31 मई 2ृ025 तक आयोजित किया गया l इस प्रशिक्षण में 28 जिलों के सदस्य शामिल हुए l इसके पूर्व शेष जिलों के किशोर न्याय बोर्ड सदस्यों को भोपाल और दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जा चुका है l इस कार्यक्रम में जे.जे.एक्ट, पॉक्सो एक्ट, मिशन वात्सल्य दत्तक ग्रहण, बाल अधिकार, बाल संरक्षण के बारे में विस्तार से चर्चा हुई l प्रशिक्षुओं को बाल संरक्षण गृह, बालक संरक्षण गृह, बालिका संरक्षण गृह, सुरक्षित स्थान, रिहैब सेंटर का भ्रमण करवाया गया l बालकों से संबंधित प्रत्येक गतिविधियों को पास से देखने का अवसर मिला, साथ ही बच्चों से संबंधित कानून पर विषय-विशेषज्ञ द्वारा विस्तार से चर्चा की गई l प्रमुख रूप से श्री राजेश मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर निपसिड श्री निलेश शिंदे असिस्टेंट डायरेक्टर, अर्चना सहाय डायरेक्टर आरंभ भोपाल, श्री भवानी शंकर सालवी, श्री भगवान दास साहू, चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, डीसीपीयू डायरेक्टर पियूष खरे श्री शिवम ठक्कर, श्री महेश चौहान चाइल्ड कंजर्वेशन फाउंडेशन से श्री कृपा शंकर चौबे, मिनी रवीन्द्रम पियूश चौहान सर, श्री भूपेंद्र डांगी द्वारा लगातार प्रशिक्षण सत्रों में अलग-अलग विषयों पर प्रशिक्षण सत्र चलाये गये। अंतिम दिवस लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामेश्वर यादव द्वारा कार्यवाहिनी का परिचय देते हुए इसे विस्तार से समझाया। निपसिड के डिप्टी डायरेक्टर राजेश मिश्रा जी एवं असिस्टेंट डायरेक्टर निलेश शिंदे द्वारा सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए गए

Related posts

शांति समिति की बैठक 22 अगस्त को

Reva India News

कलेक्टर ने सावन माह के दूसरे सोमवार को माहिष्मती घाट पर की पूजा-अर्चना जिलेवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

Reva India News

घुघरी में आयोजित जागरूकता शिविर में हुए 70 पंजीयन 25 को निवास में खण्डस्तरीय जागरूकता शिविर  

Reva India News

Leave a Comment