Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई* *रामनगर के जंगल में संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपी गिरफ्तार, ₹31 लाख 85 हजार 700 रुपये का मशरूका जब्त*

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 15.11.2026 को *थाना महाराजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रामनगर स्थित मोती महल के पास जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल* रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी महाराजपुर *निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित* की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए *स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा जुआ फड़ पर दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से जुआ खेलते हुए कुल 11 आरोपियों* को गिरफ्तार किया गया।

 

*जप्त सामान*

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से *₹47,200 नगद, 52 ताश के पत्ते, 02 कार, 05 मोटरसाइकिल एवं 01 बैटरी एलईडी लाइट* जब्त की गई। जब्त वाहनों एवं अन्य सामग्री की *अनुमानित कीमत ₹31,38,500 है। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹31,85,700 (इकतीस लाख पचासी हजार सात सौ रुपये) का मशरूका विधिवत जब्त* किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध *जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना* में लिया गया है।

 

*सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उप निरीक्षक भीमराव मेश्राम, सहायक उप निरीक्षक रमेश पाल, प्रधान आरक्षक अमित गरयार, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर मरकाम, आरक्षक शिवा नाविक, सुंदर भलावी, संदीप पुसाम, हरिदास बिंझिया, यशवंत धुर्वे, अरविन्द बर्मन, प्रशांत अवस्थी, राज बघेल एवं विष्णु जंभरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का कराया गया शुभारंभ

Reva India News

प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर एक्सपोजर विजिट कराएं – हर्षिका सिंह आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 6 सितंबर का दौरा कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment