Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में पहुंचे 106 आवेदक, कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश

10 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 106 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, जेपी यादव, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में खाद्यान्न पर्ची, आवास योजना, अतिक्रमण, भुगतान, सीसी रोड, भूमि विवाद आदि से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदनों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन का मंडला का प्रथम भ्रमण अधिकारियों की बैठक एवं पत्रकार वार्ता संपन्न अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश – आईजी का मंडला भ्रमण

Reva India News

Leave a Comment