Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नंदिनी के लिए जनसुनवाई बनी वरदान

10 जून 2025, मंडला

राज्य शासन गरीब, वंचित, वृद्ध एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनसुनवाई के माध्यम से आवेदकों द्वारा बताई जा रही समस्या के जिला प्रशासन द्वारा संज्ञान में आते ही उन समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला 10 जून 2025 को आयोजित हुई जनसुनवाई में आया। ग्राम भपसा के अस्थिबाधित दिव्यांग नंदिनी कछवाहा ने बैसाखी की समस्या से संबंधित आवेदन दिया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दिव्यांग नंदिनी कछवाहा को बैसाखी प्रदान की। नंदिनी ने अपनी समस्या का मौके पर ही निराकरण होने से जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाए रखें जिससे शांति और सौहार्द कायम रहे निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराया जाए सड़कों के गड्ढ़ों का भराव किया जाए, जिससे दुर्घटना की आशंका न रहे अधिकारी भ्रमण के दौरान छात्रावास और कॉलेजों का निरीक्षण करें – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने शनिवार को योजना भवन में राजस्व अधिकारियों को उक्त निर्देश दिए

Reva India News

कलेक्टर ने की नशामुक्ति अभियान की विस्तृत समीक्षा

Reva India News

जिले में सोयाबीन कृषकों के लिए येलोमोजेक की सलाह

Reva India News

Leave a Comment