Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वच्छ पानी पीने हेतु ग्रामों में किया क्लोरिनेशन कार्य  

13 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड मंडला के कार्यपालन यंत्री श्री मनोज भास्कर के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण इलाकों में जागरुकता पहुंचाने हेतु प्रचार रथ द्वारा वर्षा काल में पानी को साफ करने के तरीके, पानी जांच प्रक्रिया से समुदाय को जागरूक करने के साथ साथ पीएचई विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में समुदाय को जानकारी प्रदान की जा रही हैं। जिसमें आज प्रचार रथ के माध्यम से विकासखण्ड मोहगांव के ग्राम हर्राटिकुर, मुनु, बोडासिल्ली, बिलगांव में समुदाय को जागरूक किया गया।

 

इन ग्रामों में किया गया पेयजल स्त्रोतों का क्लोरिनेशन कार्य

 

विकासखंड मोहगांव के ग्राम मुनू, उरी, रायगांव, कसौटा, रमखिरिया में एवं विकासखंड मवई के ग्राम मोतीनाला, खुर्सीपार, बिलगांव, अमवार, मवई जर, मोहगांव जर, रमतिला, सुनेहरा तथा विकासखंड मंडला के ग्राम किंद्री, जनतीपुर, बिनेका, कोंडरा, मवई जर, क्लोरिनेशन का कार्य किया गया।

Related posts

आगामी पर्व के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था पुख्ता रखें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

जिले में मिले 8 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

’’मलेरिया निरोधक माह जून 2021’’

Reva India News

Leave a Comment