Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीणों को पानी की जांच करने का दिया प्रशिक्षण  

13 जून 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा वर्षा काल में दूषित पानी के उपयोग से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए ग्रामीण अंचलों में जन जागरूकता के लिए अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहे है। इसी कड़ी में आज पीएचई से उमागणेश लोधी द्वारा ग्राम पंचायत बिनैका में ग्रामीणों को एच2एस वॉयल्स से जीवाणु परीक्षण एवं फील्ड टेस्ट किट से पानी जांच का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में ग्राम के सरपंच, उपसरपंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, नल चालक एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। साथ ही जिला सलाहकार एस. एस. श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रचार रथ ब्लॉक मंडला के ग्राम टिकटिया, कटंगी, चरगांव, देवरी, बिनैका में जाकर समुदाय को बारिश के समय पानी को उबाल कर छानकर, ताजा भोजन करने, बैक्टो वॉयल्स की मदद से बैक्टीरिया की जांच करने, पानी में आवश्यक तत्वों की जांच, पानी के उपचार के बारे में जागरूक किया गया।

नैनपुर के ग्रामीण क्षेत्र में किया गया क्लोरिनेशन

 

ब्लॉक नैनपुर के ग्राम जहरमऊ, पिपरटोला, तिलई एवं ब्लॉक बिछिया के ग्राम नरेनी माल, इमलिया माल, इमलिया रैयत, डुंगरिया में स्थापित सभी पेयजल स्त्रोतों में क्लोरिनेशन कर जर्मेक्स का वितरण किया गया।

 

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने महिष्मति घाट (रपटाघाट) का निरीक्षण किया

Reva India News

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

Reva India News

जि.पं. सीईओ ने ’’सम्मान अभियान’’ को सफल बनाने सभी सरपंचों से की अपील

Reva India News

Leave a Comment