Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता दिवस पर आज ली जाएगी नैतिक मतदान की शपथ

मण्डला 24 जनवरी 2021

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2021 को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि उनके अधीनस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से 25 जनवरी 2021 को 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन प्रातः 11 बजे मतदाता शपथ दिलाना सुनिश्चित करें।

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर ली जाने वाली शपथ

 

’हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें’।

Related posts

प्रिंटिंग प्रेसों के निरीक्षण करने के निर्देश

Reva India News

ग्राम बरवाही को मिली स्वास्थ्य सुविधा की सौगात सांसद श्री कुलस्ते ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण

Reva India News

अनुविभाग एवं तहसीलों में हुई शांति समिति की बैठक  

Reva India News

Leave a Comment