Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धरती आबा अभियान के तहत जिले में आयोजित किए जा रहे हैं विशेष सेवा शिविर

13 जून 2025, मंडला

धरती आबा योजना अंतर्गत जनजातीय समुदाय को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय सहित  जिले के सभी विकास खण्डों में 15 जून से 30 जून तक विशेष सेवा शिविर आयोजित  किए जा रहे हैं। इन शिविरों में आधार पंजीयन एवं अद्यतन, कार्ड निर्गमन, आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना कार्ड, जाति प्रमाण पत्र जारी करना, किसान सम्मान निधि योजना नामांकन, जन-धन खाता आदि से सेचुरेशन मोड पर ग्रामों को आच्छादित किया जाएगा। यह अभियान  प्रशासन के निर्देशानुसार सीएससी, विकासखण्ड स्तरीय अधिकारीगण एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स के समन्वित प्रयास से संचालित किया जा रहा है। पीएम जनमन योजना एवं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति (बैगा) एवं जनजातीय समुदाय के लिए  जिला प्रशासन द्वारा कैलेण्डर  अनुसार शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय तथा जनपद स्तर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है । इसके अंतर्गत विशेष शिविर भी लगाये जाएँगे शिविरों में  क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि भी सम्मिलित होंगे । जनपद स्तर के आयोजन हेतु कलेक्टर महोदय द्वारा एसडीएम को नोडल अधिकारी तथा सीईओ जनपद पंचायत को सहायक  नोडल  नियुक्त किया गया है । इसके अलावा सभी विभाग प्रमुख को भी अपने स्तर से विभागीय अधिकारी/ कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर आयोजित होने वाले शिविरों में जनजातीय समुदाय के पात्र लोगों को सभी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया है । इसके साथ ही चिन्हित प्रत्येक धरती आबा  ग्राम/ ग्रामपंचायत में

शिविर आयोजन हेतु  तिथियों का निर्धारण जनपद स्तर से किया गया है। प्रत्येक शिविर के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं। उक्ताशय के आदेश संबंधित जनपद स्तर से जारी किए गए है । कलेक्टर  ने  जनजातीय समुदाय के लोगों से विशेष सेवा शिविरों का लाभ प्राप्त करने की अपील की  है।

 

Related posts

नदियाँ रहेंगी तो जीवन रहेगा जन अभियान परिषद् ने की देवरी नदी के घाट की सफाई

Reva India News

विद्यार्थी अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें – कलेक्टर श्री मिश्रा  

Reva India News

नगरीय निकाय के उप निर्वाचन 2025 (पूर्वाद्ध) हेतु सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश  

Reva India News

Leave a Comment