Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डल के निर्देशों को अक्षरशः पालन  करें – सीईओ जिला पंचायत   14  परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न कराई जाएगी द्वितीय बोर्ड परीक्षा  

13 जून 2025, मंडला

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी द्वितीय बोर्ड परीक्षा 2025 की गोपनीय सामग्री का वितरण समन्वयक संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 मण्डला से किया गया। बोर्ड की परीक्षायें जिले के 14  परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न कराई जाएगी। गोपनीय सामग्री वितरण के पूर्व समस्त कलेक्टर प्रतिनिधि, केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को ब्रीफिंग किया जाकर प्रशिक्षित किया गया। बोर्ड परीक्षा से सम्बंधित आवश्यक निर्देश सम्बंधितों के द्वारा दिये गये। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं बोर्ड परीक्षा नोडल अधिकारी श्रेयांस कूमट द्वारा संबंधितों को निर्देशित किया गया कि मण्डल के निर्देशों को अक्षरशः पालन किया जाकर बोर्ड की परीक्षायें सम्पन्न  कराई जाए। ब्रीफिंग सेशन में सहायक संचालक माखनसिंह सिन्द्राम, सहायक परियोजना समन्वयक मुकेश पाण्डे, बोर्ड परीक्षा प्रभारी महेन्द्र श्रीवास, प्राचार्य डाईट राजेा जायसवाल, प्रोग्रामर डाइट वेदप्रकाश गुप्ता, कल्पना नामदेव प्राचार्य उत्कृष्ट उमावि मण्डला, प्राचार्य शैल कुमार दुबे, समन्वयक संस्था प्राचार्य संध्या गुप्ता, संजीव सिंह वर्मा, आशाराम मरावी, पंडित विवेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related posts

वर्चुअल जॉब फेयर का आयोजन 16 अगस्त को  

Reva India News

जिले में मिले 7 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

एसडीएम नैनपुर ने किया गणना पत्रक वितरण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment