मंडला, 21 अप्रैल 2026
जिले में नजूल प्रकरणों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली जनसुनवाई से पूर्व नजूल प्रकरणों की अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक आयोजित की जाए, जिससे लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समस्त एसडीएम को निर्देशित किया कि अपने-अपने अनुविभाग अंतर्गत लंबित नजूल प्रकरणों पर विशेष ध्यान देते हुए उनका निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित करें। साथ ही, प्रकरणों के निराकरण में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने तथा अनावश्यक विलंब से बचने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह तथा श्रीमती क्षमा सराफ और समस्त एसडीएम उपस्थित रहे।
