Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सम्बल योजना: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की हितग्राहियों के खातों में राशि  

17 जून 2025, मंडला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बरगी जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (सम्बल) के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से लाभांवित किया गया। इसके अंतर्गत मण्डला जिले के 174 लाभार्थियों के खातों में 3.72 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित हुई। राज्य स्तरीय इस कार्यक्रम का जिले में सीधा सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में एनआईसी कक्ष मंडला से सम्बल योजना के हितग्राहियों ने सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, जिला श्रम अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

Reva India News

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए जानकारी व अपील

Reva India News

आनंद उत्सव में मंडला प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment