17 जून 2025, मंडला
सीईओ जिला पंचायत श्रेयांष कूमट ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 110 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत श्री कूमट ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में त्रुटि सुधार, आवास योजना, पेयजल, सीमांकन, वृद्धा पेंशन, ट्राई साइकिल, वाद विवाद, भुगतान आदि आवेदन प्रस्तुत किए गए।
