मंडला, 25 नवंबर 2025
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अक्टूबर माह के सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक श्री रोहित बडकुल को 90.43 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिकायत के निराकरण में संतुष्टि स्तर को बेहतर रखें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, समस्त एसडीएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
