Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित बालगृह के बच्चों को मिला अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर

मंडला 1 जुलाई 2025

मध्यप्रदेश शासन द्वारा बालगृहों में निवासरत बालकों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने और उनकी आकांक्षाओं को व्यक्त करने का अवसर एवं मंच प्रदाय किये जाने हेतु मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित हो रहा है। जिले में बालगृह स्तर पर मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव सीमा सोशल वेलफेयर सोसायटी, आदर्श बालगृह (बालक) में आयोजित हुआ। बालगृह में निवासरत बच्चों ने एकल गायन, नृत्य और समूह नृत्य प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति जिला मंडला के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिलता है। बच्चों के समग्र विकास के लिए इस तरह के आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। गायन और नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुरुस्कृत किया। आदर्श बालगृह के अधीक्षक अकील अहमद खान ने बताया कि, गायन और नृत्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बालगृह के सात बच्चे संभाग स्तरीय मुख्यमंत्री बाल खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर  बाल कल्याण समिति सदस्य श्रीमती तृप्ति शुक्ला, श्री रंजीत कछवाहा, सुश्री शशि पटेल और श्री संतोष कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती शालिनी तिवारी, सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल, संरक्षण अधिकारी श्री रितेश बघेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. वाय.के. झारिया और श्री अर्जुन सिह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बालगृह की काउंसलर श्रीमती कीर्ति कांड्रा ने किया।

Related posts

28 मार्च की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें

Reva India News

ग्राम सभा में विभिन्न योजनाओं पर हुई चर्चा

Reva India News

पंचायतों में शुरू किए गए पुस्तकालयों का अधिकाधिक लाभ लें आमजन – कलेक्टर जिले भर की पंचायतों में हुआ पुस्तकालयों का शुभारंभ  

Reva India News

Leave a Comment