Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला एवं बिछिया विधानसभा के 50-50 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

मंडला 7 जुलाई 2025

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केन्द्र के बूथ लेवल ऑफीसर के लिए बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। जिला मण्डला की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 105-बिछिया (अ.ज.जा.) के अन्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 219 से 268 तक कुल 50 बीएलओ का प्रशिक्षण जनपद पंचायत मवई में एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 107-मण्डला (अ.ज.जा.) के अन्तर्गत मतदान केन्द्र क्रमांक 152 से 201 तक कुल 50 बीएलओ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरडीपीजी कॉलेज मण्डला में आयोजित कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी बीएलओ को निर्वाचक नामावली, नए नाम जोड़ने, मतदाता सूची से नाम काटने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई एवं उनका शंका समाधान भी किया गया।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों (बिछिया, निवास एवं मण्डला) के आगामी बीएलओ के प्रशिक्षण 8 जुलाई से 16 जुलाई 2025 तक के मध्य पृथक-पृथक तिथियों में आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

सभी अस्थाई पात्रता पर्चीधारी हितग्राहियों के लिए जरूरी निर्देश

Reva India News

पूर्व सामान्य वनमंडल मंडला के अंतर्गत एक बाघ मृत मिला

Reva India News

ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट के तहत संचालित कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा आज कक्षा 12 में अध्ययनरत और बारहवी उत्तीर्ण हो सकते हैं शामिल

Reva India News

Leave a Comment