Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत ने सुनी लोगों की समस्यायें जनसुनवाई में आये 35 आवेदन

मंडला 8 जुलाई 2025

जिला योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों ने सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट को अपनी समस्यायें बताई और आवेदन दिये। सीईओ जिला पंचायत ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। सीईओ ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। सम्पन्न हुई जनसुनवाई में 35 आवेदन आये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर अरविंद सिंह और अन्य अधिकारियों ने भी लोगों की समस्यायें सुनी और समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ, एसडीएम सोनल सिडाम सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

संजीनी बरकड़े के होठों पर लौटी मुस्कान एक सफल उपचार की प्रेरक कहानी

Reva India News

उत्तम ट्रेडर्स पेटेगांव का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त

Reva India News

मंडला पहुंचे प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment