Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसआईआर को लेकर बैठक आयोजित

वीर बाल दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में एसआईएस के द्वितीय चरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ को एसआईआर अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि एसआईआर के प्रथम चरण में जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, उनकी पूरी जानकारी पार्टी के बीएलओ को अवश्य लेनी चाहिए। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसके लिए बीएलओ और कार्यकर्ता आपसी समन्वय से कार्य करें।


सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाता सूची की बारीकी से करे जांच

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण संगठन और लोकतंत्र दोनों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर मतदाता सूची की बारीकी से जांच करें, नए मतदाताओं को जोड़ने और त्रुटियों के सुधार का कार्य गंभीरता से करें। भाजपा हर पात्र नागरिक को उसका मतदान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में कार्यकर्ताओं को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने, बूथवार जिम्मेदारी तय करने तथा नियमित रिपोर्टिंग के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एसआईआर के द्वितीय चरण को सफल बनाने का संकल्प लिया।

भाजपा  कार्यालय मंडला

Related posts

सरकार से कलाकारों को जोड़कर करेंगे प्रोत्साहित – फग्गन सिंह कुलस्ते मूर्तिकारों के शिविर में पहुंचे फग्गन सिंह कुलस्ते, शिल्पकारों से की आत्मीय चर्चा

Reva India News

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना: अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

शक्ति अभिनंदन अभियान के तहत सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई

Reva India News

Leave a Comment