Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उमंग, उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम महाविद्यालय में सम्पन्न

मंडला, 30 दिसंबर 2025

उमंग, उच्च शिक्षा, हेल्थ एवं वेलनेस कार्यक्रम के तहत 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस शासकीय रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में आयोजित किया गया। महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं संगोष्ठी यौवन, प्रजनन स्वास्थ्य, एसटीआई, आरटीआई, एचआईव्ही, परिवार कल्याणों के साधनों एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई। एचव्ही, सिकिल सेल, बीएमआई, नेत्र जांच, दंत चिकित्सा, आभा आईडी तथा सामान्य जांचें कर उपचार कर दवाईयां दी गई।

डॉ. डी.के. मरकाम, जिला स्वास्थ्य अधिकारी 2 के द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। किशोर अवस्था में होने वाले बदलाव शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तन के विषय में समझाया गया। परिवार कल्याण के साधनों एवं एचआईव्ही एड्स से बचाव की विस्तृत चर्चा की गई। डॉ. अनिल गुप्ता प्राचार्य के द्वारा आज के परिवेश को देखते हुए स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को बताया एवं हम सभी को अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहना चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, विस्तार से समझाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. टी.पी. मिश्रा, डॉ. सीमा धुर्वे, डॉ. दुर्गावती, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. एल.आर. बघेल, डॉ. प्रमोद चौरे, डॉ. राजेश धुर्वे, जिला चिकित्सालय मण्डला की मेडिकल टीम एवं श्री हेमन्त राहंगडाले, आरकेएसके, श्री आर.वी. ठाकुर क्षेत्रीय समन्वयक एनीमिया मुक्त भारत एवीडेंस एक्शन एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

युवा पीढ़ी को महापुरूषों के संघर्ष की गाथा से परिचित कराना आवश्यक – फग्गन सिंह कुलस्ते आजादी का अमृत महोत्सव एवं मिशन नगरोदय कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

प्राकृतिक आपदा प्रभावित को आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

आगामी त्यौहारों को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की रखें पुख्ता तैयारी – कमिश्नर वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में दिये गये निर्देश

Reva India News

Leave a Comment