Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम मंडला ने किया नल जल योजनाओं का निरीक्षण

9 जुलाई 2025, मंडला

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में जिले में संचालित नल जल योजनाओं का मुआयना सभी संबंधित एसडीएम द्वारा किया जा रहा है। इस कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंडला श्रीमती सोनल सिडाम ने बुधवार को ग्राम पंचायत भंवरदा के ग्राम भंवरदा एवं बरबसपुर के ग्राम देवरीदादर को हस्तांतरित नल जल योजना का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नल जल योजना अंतर्गत ट्यूबवेल, सम्पवेल, उच्च स्तरीय टंकी, पाईप लाईन, विद्युत कार्य एवं क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन की जाँच करते हुए ग्रामीणों से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति पर बात की। उन्होंने ग्रामीणों को नियमित रूप से निर्धारित समय पर पेयजल प्रदाय करने एवं वर्षाकाल में समय-समय पर पेयजल स्त्रोतों में जर्मेक्स एवं ब्लीचिंग पाउडर डालकर क्लोरिनेशन कार्य करने हेतु पंप चालक एवं ग्राम पंचायत को निर्देशित किया। आंगनवाड़ी में बच्चों को मीनू के आधार पर गुणवत्तापूर्ण भोजन देने एवं सरपंच सचिव को सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के सुचारू रूप से क्रियान्वयन की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री श्री विनेश उईके, उपयंत्री सुमन मरावी, जेजेएम पीएमयू से उमा गणेश लोधी, ग्राम सरपंच, सचिव एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई  

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियानः हीरापुर में कुओं की सामूहिक सफाई

Reva India News

जिले में पेयजल की समस्या न रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की  

Reva India News

Leave a Comment